काशीपुर: कूड़ा जलाने पर एक बैंक समेत चार का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा जलाने पर एक बैंक समेत चार प्रतिष्ठानों का चालान काटकर 1300 रुपये का जुर्माना वसूला। सोमवार को मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय के निर्देश पर नगर निगम टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रामनगर रोड स्थित एक बैंक के बाहर कूड़ा जलाने …

काशीपुर, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा जलाने पर एक बैंक समेत चार प्रतिष्ठानों का चालान काटकर 1300 रुपये का जुर्माना वसूला। सोमवार को मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय के निर्देश पर नगर निगम टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान रामनगर रोड स्थित एक बैंक के बाहर कूड़ा जलाने पर एक हजार रुपये का चालान काटकर जुर्माना वसूला। इसके अलावा बाजपुर रोड पर तीन दुकानों के सामने कूड़ा जलाने पर 100-100 रुपये का चालान काटकर जुर्माना वसूला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा जलाने पर बैंक समेत चार प्रतिष्ठान का चालान काटकर 1300 का जुर्माना वसूला गया है।

संबंधित समाचार