रुद्रपुर: अतिक्रमण हटाने को लेकर डीएम ने ली बैठक
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कलेक्टेट सभागार में अतिक्रमण को हटाये जाने को लेकर बैठक ली। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भूरारानी मोड़ से राधा स्वामी तक काशीपुर-किच्छा नेशनल हाईवे मार्ग एवं आर्क होटल से डीडी चौक तक रामपुर-नैनीताल नेशनल हाईवे मार्ग पर अतिक्रमण को शीघ्र …
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कलेक्टेट सभागार में अतिक्रमण को हटाये जाने को लेकर बैठक ली। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भूरारानी मोड़ से राधा स्वामी तक काशीपुर-किच्छा नेशनल हाईवे मार्ग एवं आर्क होटल से डीडी चौक तक रामपुर-नैनीताल नेशनल हाईवे मार्ग पर अतिक्रमण को शीघ्र हटाना सुनिश्चित करें।
डीएम ने कहा कि एनएच के आस-पास किसी भी प्रकार का फड़-खोखे आदि अतिक्रमण नही होने चाहिये। उन्होने एनएच को नो वेडिंग जोन बनाने के निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि सरकारी सम्पत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाशत नही किया जायेगा। एनएच के आस-पास किसी भी प्रकार की होर्डिंग-बैनर आदि नही होने चाहिए। उन्होने कहा कि एनएच के अन्तर्गत किसी भी प्रकार का धार्मिक निर्माण कार्य न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, एएसपी मनोज कत्याल, उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, सीओ आशीष भारद्वाज, तहसीलदार नीतू डागर, एसएनए राजू नबियाल आदि उपस्थित थे।
