देहरादून: तीन दिन बाद बदलेगा मौसम, बारिश और हिमपात के बन रहे आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। राज्य में परसों यानि 6 नवंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हिमपात के आसार बन रहे हैं। पारा लगातार नीचे गिर रहा है और मौसम में इन तीन दिनों में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून …

देहरादून, अमृत विचार। राज्य में परसों यानि 6 नवंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हिमपात के आसार बन रहे हैं। पारा लगातार नीचे गिर रहा है और मौसम में इन तीन दिनों में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा।

सुबह और शाम के दौरान कोहना लगने की संभावना है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान क्रमश 28 डिग्री सेल्सियस तथा 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बहरहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पांच नवंबर तक प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम बदलेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

संबंधित समाचार