अमरोहा: पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। विवाहिता का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव भैंसरोली निवासी संतराम की 20 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी का शव बुधवार की शाम जंगल में …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। विवाहिता का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गांव भैंसरोली निवासी संतराम की 20 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी का शव बुधवार की शाम जंगल में खेत पर बकायन के पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला।

आनन-फानन में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: “शिवाजी वीर दोड़ले सात” में अक्षय बनेंगे शिवाजी

संबंधित समाचार