काशीपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। नौकरी ढूंढने रामनगर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मानपुर निवासी प्रियंका ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति अजीत कुमार एक नवंबर को रामनगर में काम की तलाश करने की बात कह कर गए थे, जोकि …

काशीपुर, अमृत विचार। नौकरी ढूंढने रामनगर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मानपुर निवासी प्रियंका ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति अजीत कुमार एक नवंबर को रामनगर में काम की तलाश करने की बात कह कर गए थे, जोकि अभी तक घर नहीं लौटे हैं।

उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि युवक की पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार