रोनिल हत्याकांड : एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर। चकेरी के श्याम नगर के रहने वाले सुनार कारीगर के बेटे की हत्या कर उसका शव चंदारी रेलवे स्टेशन के जंगल में फेंक दिया था। इधर, घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी मिलकर …

अमृत विचार, कानपुर। चकेरी के श्याम नगर के रहने वाले सुनार कारीगर के बेटे की हत्या कर उसका शव चंदारी रेलवे स्टेशन के जंगल में फेंक दिया था। इधर, घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। वहीं, पुलिस के हाथ हत्याकांड में अब तक कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगा है। मानों पुलिस हवा में तीर चला रही है। परिजनों ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।

श्याम नगर निवासी संजय सरकार का 18 वर्षीय बेटा रोनिल वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में 12वीं का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल से घर के लिए निकला था। लेकिन घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने काफी खोजबीन की थी। इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह इलाके के भगवंत टटिया के पास रेलवे ट्रैक किनारे स्थित चंदारी स्टेशन के जंगल में शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोनिल से मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।

जिसके बाद से पुलिस की पाँच टीमों के साथ क्राइम ब्रांच भी हत्या के खुलासे के लिए छात्र के शिक्षकों और उसके साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही रोनिल के स्कूल से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुटेज देख चुकी है। बावजूद इसके एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है।

वहीं, हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश है। पुलिस हवा में तीर चला रही है। रोनिल के माता-पिता का कहना है कि अगर हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगें। इधर, सोमवार सुबह रोनिल के परिजनों ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। साथ ही उनसे जल्द ही हत्या के खुलासे की मांग की है। उनके साथ अधिवक्ता भी मौजूद रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-वारदात : इंटर के छात्र की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

संबंधित समाचार