Danushka Gunathilaka Rape Case : दनुष्का गुनाथिलका मामले की जांच करेगी तीन सदस्यीय समिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने मंगलवार को कहा कि तीन सदस्यीय पैनल श्रीलंका के बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेगा। जांच समिति में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिसिरा रत्नायके, अधिवक्ता निरोशन परेरा और असेला रेकावा को शामिल किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि यह …

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने मंगलवार को कहा कि तीन सदस्यीय पैनल श्रीलंका के बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेगा। जांच समिति में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिसिरा रत्नायके, अधिवक्ता निरोशन परेरा और असेला रेकावा को शामिल किया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि यह समिति गत एशिया कप चैंपियन टीम के ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान उस पर लगे विभिन्न आरोपों की भी जांच करेगी। एसएलसी ने कहा, जांच समिति के रिपोर्ट सौंपने के बाद अगर किसी खिलाड़ी या अधिकारी के खिलाफ आधिकारिक कार्यों के दौरान गलत काम करने या लापरवाही की बात साबित होती है तो श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।

देश के क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि जांच समिति दनुष्का गुनाथिलका के आचरण और अन्य घटनाओं को लेकर टीम मैनेजर से तुरंत स्पष्टीकरण मांगेगी। इस तरह की खबरें हैं कि टीम का एक अन्य खिलाड़ी ब्रिसबेन के कैसीनो में मारपीट की घटना में शामिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया से टीम की रवानगी से पहले रविवार को गिरफ्तार किए गए 31 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका को सोमवार को सिडनी की स्थानीय अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। एसएलसी ने भी उसे तुरंत प्रभाव से खेल के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है। ग्रुप एक में चौथे स्थान पर रहते हुए श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही।

टीम दनुष्का गुनाथिलका के बिना ही ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो गई। सुपर 12 क्वालीफिकेशन चरण में दनुष्का गुनाथिलका ने श्रीलंका की ओर से एकमात्र मैच नामीबिया के खिलाफ खेला जिसमें वह खाता भी नहीं खोल पाए।

ये भी पढ़ें : रेप के आरोपी दनुष्का गुनाथिलका की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट का जमानत देने से इनकार, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया सस्‍पेंड

संबंधित समाचार