खटीमा: सुरई रेंज में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए लगे ट्रैप कैमरे चुराए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। तराई के वन्य जीवों के लिए प्रमुख सुरई वन रेंज में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए लगा एक ट्रैप कैमरा उड़ा दिया। मामले में विभाग ने सीसी फुटेज खंगाले और शक पर चार लोगों के खिलाफ सागौन की लकड़ी चोरी व कैमरा चोरी का आरोप लगाते हुए सत्रहमील पुलिस चौकी को …

खटीमा, अमृत विचार। तराई के वन्य जीवों के लिए प्रमुख सुरई वन रेंज में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए लगा एक ट्रैप कैमरा उड़ा दिया। मामले में विभाग ने सीसी फुटेज खंगाले और शक पर चार लोगों के खिलाफ सागौन की लकड़ी चोरी व कैमरा चोरी का आरोप लगाते हुए सत्रहमील पुलिस चौकी को तहरीर सौंपी है। रेंजर सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

सुरई वन रेंजर सुधीर कुमार ने बताया कि 6 नवंबर को रेंज के अंतर्गत वन्य जीवों को ट्रेस करने के लिए लगे सीसीटीपी ट्रेप कैमरा चोरी हो गया है। इस मामले में बकुलिया वीट के मुकेश कुमार की ओर से तहरीर सौंपी गई है। तहरीर में कहा है कि बकुलिया बीट संख्या 2 में, लुकाट कक्ष संख्या 32 में वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए थे। जिनको 6 नवंबर की रात को क्षेत्र के एक गांव के एक आरोपी व उसके तीन अन्य साथियों पर चोरी का शक जताया है और कहा है कि आरक्षित वन क्षेत्र से एक सागौन वृक्ष काटकर उसकी लकड़ी भी ले गए हैं।

तहरीर में कहा है कि उक्त आरोपी पुराने लकड़ी तस्कर हैं। उनसे वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। वारदात के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद सुरई वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार ने मौके पर पहुंच रेंज में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। बताया गया कि पुलिस व वन विभाग की टीमें जांच के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। वन विभाग की जांच टीम में वन क्षेत्र अधिकारी सुधीर कुमार, डिप्टी रेंजर सतीश रेखाडी, वन दरोगा गोविंद सिंह कोरंगा, वन दरोगा सुंदरलाल, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार