पिथौरागढ़ : दो दिवसीय यात्रा पर पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम धामी, शरदोत्सव का करेंगे शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिनी दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका हेलीकॉप्टर नैनी सैनी हवाई अड्डे पर उतरा। यहां शाम को वह शरदोत्सव की शुरुआत करेंगे। इससे पूर्व उन्होंने जनसेवक आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याएं सुनीं।

इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने जनता की ओर से 150 समस्याएं पंजीकृत की थीं, जिसे एक एक कर सीएम धामी ने सुना। इन समस्याओं में अधिकांश समस्याएं व्यक्तिगत रहीं। इसके अलावा मुआवजा, सड़क, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी मुख्यमंत्री के सामने रखी गईं। समस्याओं को लेकर जिले भर से लोग पहुंचे।

पंजीकृत 150 समस्याओं में करीबन 100 समस्याअएं आर्थिक मदद से जुड़ी थीं। सीएम ने सभी समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विधायक डीडीहात विशन सिंह चुफाल, कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत, डीएम रीना जोशी सहित अन्य लोग मौजूद है। जन संवाद के बाद सीएम महिला संगठनों, महिला सहायता समूहों से संवाद करेंगे। बाद में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद देव सिंह मैदान में शरदोत्सव मेले के उदघाटन के लिए जाएंगे।

शाम 4:40 बजे सीएम धामी देव सिंह मैदान पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी 2022 का शुभारंभ करेंगे। शाम 6:15 बजे भाजपा जिला कार्यालय जांएगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ भेंटवार्ता करेंगे।

संबंधित समाचार