काशीपुर: प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर दबोचे, एक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस व गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने 65 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

आईटीआई थाना पुलिस व गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुलड़िया ढेला नदी के पास कच्चे रास्ते से आरोपी अब्दुल वाजिद व मोहम्मद आजम निवासीगण ग्राम गुलड़िया थाना आईटीआई को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 65 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस व मांस काटने के औजार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। इस दौरान मौके से एक आरोपी सुलेमान निवासी ग्राम गुलड़िया थाना आईटीआई फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।

संबंधित समाचार