किच्छा: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। नगर के हल्द्वानी मार्ग पर रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, परंतु कोई सफलता नहीं मिली। घटना के बाद बस चालक ने बस को किच्छा कोतवाली में खड़ा कर दिया और दूसरी बस के माध्यम से सवारियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी डिपो की बस यात्रियों को लेकर बरेली जा रही थी कि आनंदपुर मोड़ के निकट एक युवक अचानक बस की चपेट में आ गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक ने बस को किच्छा कोतवाली में खड़ा कर दिया और सवारियों को दूसरी बस के माध्यम से बरेली की तरफ रवाना किया। बस चालक ने बताया कि बाइक सवार दो युवक बस के पीछे आ रहे थे, इसी दौरान आनंदपुर मोड़ के निकट अचानक बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी, जिसके चलते युवक बस की चपेट में आ गया।

घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज