Twitter पर Trend हुआ #RIPTwitter, Elon Musk को मिल रही गालियां 

Twitter पर Trend हुआ #RIPTwitter, Elon Musk को मिल रही गालियां 

एलन मस्क ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों के इस्तीफे के बीच ट्विटर पर #RIPTwitter ट्रेंड होने के बाद एक मीम शेयर किया जिसमें कब्र के पत्थर पर ट्विटर का लोगो दिख रहा है।

कैलिफोर्निया। एलन मस्क ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों के इस्तीफे के बीच ट्विटर पर #RIPTwitter ट्रेंड होने के बाद एक मीम शेयर किया जिसमें कब्र के पत्थर पर ट्विटर का लोगो दिख रहा है। मस्क द्वारा अल्टीमेटम दिए जाने के बाद ये इस्तीफे हुए। बकौल रिपोर्ट्स, मस्क इस्तीफा देने वाले शीर्ष कर्मचारियों से मिलकर उन्हें रुकने के लिए मना रहे हैं। बता दें कि Twitter पर #TwitterTakeover #TwitterDown #GoodByeTwitter भी Trend हो रहा है।

यूजर्स लिख रहे हैं कि शायद यह उनकी (एलन मस्क) आखिरी पोस्ट है। एक के बाद एक यूजर्स ट्विटर को छोड़कर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का रुख कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका में ट्विटर के हेडक्वार्टर की वॉल पर किसी ने भड़के कर्मचारी ने मस्क को जमकर ट्रोल किया है। इसमें उन्हें सुप्रीम पैरासाइट, तानाशाह, नियमों को नहीं मानने वाला रईस, पैसों का कीड़ा और दो कौड़ी का रईस बताया गया है।

मस्क ने बुधवार को ट्विटर के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर उन्हें कड़ी मेहनत करने या इस्तीफा देने को कहा था। कई कर्मचारियों ने उनके इस अल्टीमेटम को खारिज करते हुए कंपनी से जाना ही बेहतर समझा। गुरुवार को इस अल्टीमेटम की समयसीमा खत्म होते ही कई कर्मचारियों ने ट्विटर पर सैल्यूट इमोजी पोस्ट करनी शुरू कर दी। कंपनी छोड़ चुके कई अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में स्टाफ ने ट्विटर को छोड़ दिया है। माना जा रही है कि अब ट्विटर को संभालने वाला कोई नहीं है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर #RIPTwitter टॉप ट्रेंड कर रहा है।

00 3

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क ने पिछले महीने के अंत में ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर की डील पूरी की थी। कंपनी की कमान संभालते हुए उन्हें सबसे पहले भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई टॉप अधिकारियों को बाहर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बोर्ड को भंग कर कमान पूरी तरह अपने हाथ में ले ली थी। हाल में ट्विटर के आधे कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया था। भारत में तो कंपनी ने अपने 90 फीसदी कर्मचारियों को निकाल दिया था। अब कंपनी से ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी निकालना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Twitter के सैकड़ों कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सभी ऑफिस बंद