काशीपुर: सोशल मीडिया पर डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार
काशीपुर, अमृत विचार। महिला कांस्टेबल की मौत के मामले में एक वर्ष बाद भी पुलिस आरोपी वाहन चालक का सुराग नहीं लगा सकी। मृतका के पति ने सोशल मीडिया पर डीजीपी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
आईटीआई थाने में तैनात महिला कांस्टेबल नीलम रत्नाकर रुद्रपुर में पैरोकारी करती थी। 18 नवंबर 2021 को वह रुद्रपुर से वापस थाने आ रही थी। अजीतपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी।
आईटीआई थाना पुलिस ने पति विश्वदीप सिंह की तहरीर पर अज्ञात कार चालक खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। आरोपी को पकड़ने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
