लखनऊ : मिट्टी बचाओ अभियान के लिए पुराने लखनऊ के एतिहासिक स्थलों पर वाकथान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में रविवार की सुबह मिट्टी बचाओ अभियान शुरू हुआ। मिट्टी बचाओ अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों ने पुराने लखनऊ के छोटे इमामबाड़े से घंटाघर और रूमी गेट होते हुए बड़े इमामबाड़े तक मिट्टी बचाओ अभियान वाकथान में हिस्सा लिया।

सद्गुरु द्वारा शुरू किया गया मिट्टी बचाओ अभियान वैश्विक अभियान है। इस अभियान का मकसद लोगों को मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। इस अभियान के तहत दुनिया भर के लोगों को साथ लाकर मिट्टी के संकट को दूर करना है। सभी देशों के नेताओं को खेती योग्य मिट्टी में जैविक सामग्री को बढ़ाने की दिशा में राष्ट्रीय नीतियों और कार्यों को स्थापित करने के लिए समर्थन जुटाना है।

खाद्य और कृषि संगठन का अनुमान है कि आगामी 2050 तक जलवायु परिवर्तन और मिट्टी के विलुप्त होने से कुछ इलाकों में फसलों की उपज 50 फीसदी तक कम हो जाएगी। इस अभियान का लक्ष्य दुनिया में कृषि भूमि में न्यूनतम तीन से छह प्रतिशत जैविक तत्व लाने के लिए नीति बनाने के लिए दबाव बनाना है। दुनिया के 82 देशों ने मिट्टी को विलुप्त होने से बचाने का संकल्प लिया है। उत्तर प्रदेश समेत भारत के नौ राज्यों ने अपने राज्य में मिट्टी को बचाने के लिए समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किए हैं।

 

संबंधित समाचार