हरिद्वार: ब्लैकमेल कर महिला वकील से किया दुष्कर्म
हरिद्वार, अमृत विचार। टिहरी जिले के मुनि की रेती थाना क्षेत्र में महिला अधिवक्ता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत ने बताया कि दो साल पहले कनखल के ही रहने वाले अनुराग चौधरी उसकी कुछ फोटो से अश्लील फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
आरोप लगाया कि इसी साल 21 अक्टूबर को अनुराग उसे फोटो देने के बहाने शिवपुरी के एक होटल में ले गया जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अनुराग ने उसे हत्या की धमकी दी। घटना के बाद वह डर के कारण इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दर्ज करा सकी। प्रारंभिक घटनास्थल कोतवाली का होने के चलते मुनि की रेती पुलिस ने इस मामले को शहर कोतवाली हरिद्वार स्थानांतरित कर दिया। कोतवाली प्रभारी राकेन्द्र कठैत ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
