बरेली: जिला महिला अस्पताल में पूरे दिन बह रह पानी, आसपास हो रहा जलभराव
जिला महिला अस्पताल के पीपीसी ओटी के पास लगी टंकी में आ गई है तकनीकी खराबी
बरेली, अमृत विचार। शासन से लेकर प्रशासन तक जल सरंक्षण का पाठ पढ़ाया जा रहा है, लेकिन खुद उसके विभाग ही शासन की इस मंशा को पलीता लगा रहे हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों जिला महिला अस्पताल में हो रहा है। यहां पोस्टपार्टम यानि पीपीसी ओटी के बाहर लगी टंकी में खराबी आ गई है जिस कारण सुबह से लेकर शाम तक टंकी से पानी बहता रहता है।
ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम में आई दरार, कंपनी के कर्मचारी ने की घंटों मशक्कत
हैरत की बात तो यह है कि कई दिनों से ऐसी स्थिति यहां बनी हुई है जिसके चलते आसपास के परिसर में जलभराव हो रहा है। कई बार अधिकारी भी इधर से गुजरते हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। इस संबंध में सीएमएस डा. अलका शर्मा ने बताया कि कर्मचारी को भेजकर टंकी को दुरुस्त कराया जाएगा। किसी कर्मचारी ने पूर्व में अवगत नहीं कराया है। इस पर संबंधित जिम्मेदार से जवाब भी मांगा जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: विद्यार्थी स्टेट लेवल टेकफेस्ट 2022 का हुआ आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित
