भीमताल: कल खुल सकता है रोशील से जमरानी तक वैकल्पिक मार्ग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। रोशील से जमरानी तक वैकल्पिक मार्ग छोटे वाहनों के लिए शुक्रवार शाम तक खोला जा सकता है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने इस मामले में जानकारी दी है। 

हैड़ाखान-खनस्यू मार्ग पसोली के पास भारी मात्रा में मलबा आने से बंद है। यह मार्ग काठगोदाम से हैड़ाखान-खनस्यू मीडार सहित चंपावत को जोड़ता है। इस कारण भीमताल ब्लॉक व ओखलकांडा ब्लॉक के 120 ग्राम सभा के ग्रामीणों को अपने उत्पाद मंडी लाने, मरीजों को अस्पताल लाने और लोगों को हल्द्वानी आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक कैड़ा ने कहा कि लोनिवि विभाग के अधिकारियों से तब तक वैकल्पिक रूप से ओखलढुंगा से विजयपुर मार्ग का मिलान या रौशील से सेलातोक होते हुए जमरानी मार्ग पर मिलान करने को कहा है। इसको लेकर वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार शाम तक रोशील से जमरानी तक वैकल्पिक मार्ग छोटे वाहनों के लिए बन जाएगा। विधायक ने  अधिकारियों से कहा कि मोटर मार्ग का स्थाई समाधान करने के लिए यथा शीघ्र स्थान चयन कर बताएं। वे स्थाई मोटर मार्ग के निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से धन देंगे।

संबंधित समाचार