मानसिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आध्यात्मिक उन्नति जरूरी: कलराज मिश्र

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने पर्यावरण प्रदूषण की तरह ही मानसिक प्रदूषण भी मानवता के लिए चिंता का विषय बताते हुए कहा है कि मानसिक प्रदूषण और इसके दुष्प्रभावों से मुक्ति के लिए स्वस्थ जीवनशैली, आध्यात्मिक उन्नति जरूरी है। मिश्र आज यहां मुरलीपुरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित पीस पैलेस के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन का सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाकर ही देश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस को गहलोत और पायलट दोनों की जरुरत, संगठन के आधार पर निकाला जाएगा हल: जयराम रमेश

उन्होंने कहा कि इसमे भारतीय संस्कृति के उन आदर्श मूल्यों का प्रसार भी शामिल है जिनसे व्यक्ति का आध्यात्मिक आधार पर विकास होता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था भी शांति, पवित्रता, प्रेम और खुशी का संदेश देकर मानवता के सुखद भविष्य के लिए कार्य कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि 'वसुधैव कुटुम्बकम्' से ओत प्रोत भारतीय संस्कृति व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को संपन्न करने से जुड़ी है। भारतीय संस्कृति में वैश्विक शांति के साथ पृथ्वी, अंतरिक्ष एवं ब्रह्मांड के प्रत्येक अवयव में शांति और समन्वय की कामना की गई है।

उन्होंने इसके लिए ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा करवाए जाने वाले राजयोग मेडिटेशन की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्था द्वारा स्थापित किया गया पीस पैलेस शांति की स्थापना के लिए परमार्थ और सबके कल्याण के भाव से कार्य करेगा। उन्होंने भारतीय संस्कृति से जुड़े उदात्त जीवन मूल्य, प्रार्थनाओं और चरित्र निर्माण से जुड़े आख्यानों को भी यहां श्रव्य—दृश्य रूप में प्रस्तुत किए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने आरम्भ में उपस्थितजन को संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का वाचन भी करवाया। 

ये भी पढ़ें- भारत ऐसी विश्व व्यवस्था में विश्वास नहीं करता जहां कुछ को दूसरों से श्रेष्ठ समझा जाता है: राजनाथ सिंह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का बड़ा यू-टर्न! भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार, ICC की सख्ती और दोस्त देशों के दबाव ने बदला रुख