बहराइच : नाला साफ करते समय फावड़े पर गिरा छात्र, घायल
अमृत विचार, बहराइच। जूनियर विद्यालय मेथौरा के कक्षा आठ के छात्र से शिक्षकों ने नाला सफाई के लिए कहा। छात्र नाला सफाई करने लगा। तभी फावडा गिरने से वह घायल हो गया। छात्र को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफरकर दिया गया है।
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरामपुरवा गांव निवासी 14 वर्षीय रंजीत पुत्र दुखहरन यादव जूनियर विद्यालय मैथोरा में पढाई करता है। वह कक्षा आठ का छात्र है। इसका कहना है कि विद्यालय के शिक्षक राकेश और राशिद ने स्कूल के थोडा आगे नाला साफ करने के लिए कहा।
जिस पर छात्र ने शुक्रवार सुबह नाला साफाई शुरू किया। नाला सफाई के दौरान फावडे से छात्र का पैर कट गया। जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिता का कहना है कि ऐसे शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी से कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
