बरेली: इनाम घोषित होने के बाद भी पुलिस पकड़ से दूर नीलम हत्याकांड की आरोपी महिलाएं, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। नीलम मर्डर केस में वांछित चल रही दो महिलाओं ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। बता दें दोनों महिलाओं पर 25-25 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया है। लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस पर आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला आज फिर एसएसपी से मिली।

ये भी पढ़ें- बरेली: थाना दिवस का हुआ समापन, डीएम ने थानाध्यक्ष को दिए निर्दे

 थाना इज्जतनगर के कूर्माचल नगर निवासी मनी सिंह का आरोप है कि उसकी मां नीलम सक्सेना का उसके पति ने घर की नौकरानियों के साथ मिल कर मर्डर कर दिया था। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया लेकिन दोनों महिलाओं को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। मनी का आरोप है की इज्जननगर पुलिस उसका सहयोग नहीं कर रही है, जिस कारण आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सैनिक की मौत पर पूर्व सैनिकों में रोष, आरोपी TTE को अरेस्ट करने की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन 

 

 

संबंधित समाचार