कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक मेवरा भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरैना। मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के श्योपूर जिले के विजयपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व कांग्रेस के नेता बाबूलाल मेवरा ने आज कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पुन: सदस्यता ले ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के विजयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

 ये भी पढ़ें- ‘वोटों के सौदागर’ निहित स्वार्थों के लिये लोगों का शोषण कर रहे हैं: नकवी

मेवरा इसके पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था। फिर वे बसपा छोड़कर कांग्रेस शामिल हो गए थे। तोमर ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।

 ये भी पढ़ें- श्रद्धा हत्याकांड: अस्पताल में लगी कोर्ट, आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज