कांग्रेस को एक और झटका, राजकुमार रिणवा ने फिर थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा एवं पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा सरकार में देव स्थान मंत्री रहे रिणवा तथा डूडी को चुरु जिले के सरदारशहर में शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने भाजपा परिवार में शामिल किया। तीन बार भाजपा के विधायक रहे रिणवा का गत विधानसभा चुनाव में टिकट काट देने के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव भी लड़ा लेकिन वह सफल नहीं हुए।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक मेवरा भाजपा में शामिल

संबंधित समाचार