हल्द्वानी: गाली-गलौज से रोका तो पीटा, दो पक्षों पर केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी हरीश प्रसाद पुत्र शेर राम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके घर के सामने राजेश्वर टम्टा का घर है, जहां सचिन और उसके साथी किराए पर रहते हैं। सचिन डीजे का काम करता है। आरोप है कि उक्त युवकों ने बिना वजह उनके साथ गाली-गलौज की और जब उन्होंने गाली-गलौज से रोका तो युवकों ने उन्हें पीट दिया। जबकि सचिन पुत्र किशोर लाल का कहना है कि पड़ोसी हरीश लाल सचिन के गोदाम में लगा ताला तोड़ रहा था। रोकने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। 

संबंधित समाचार