IND vs NZ : बारिश की वजह से तीसरा वनडे रद, न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से जीती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 47.3 ओवर में 219 के स्कोर पर सिमट गई।

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद हो गया। तीन मैच की सीरीज के दो मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाए और टीम इंडिया ने सीरीज को गंवा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 47.3 ओवर में 219 के स्कोर पर सिमट गई। वॉशिंगटन सुंदर (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में एक विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे। डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर और कप्तान केन विलियमसन बिना खाता खोले क्रीज पर थे। फिन एलेन 57 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर आउट हुए।

1:40 PM :  क्या है DLS का नियम?
डकवर्थ लुईस पद्धति के हिसाब से न्यूजीलैंड की टीम 50 रनों से आगे चल रही है, लेकिन मैच को पूरा करने के लिए कम से कम 20 ओवर खेले जाने चाहिए। न्यूजीलैंड की पारी के अभी 18 ओवर हुए हैं, यानी अगर बारिश के बाद ओवर्स घटाए जाते हैं तो फिर भी न्यूजीलैंड का ही फायदा है।

1:30 PM : भारत-न्यूजीलैंड वनडे में बारिश ने डाली बाधा 
बारिश के कारण बुधवार को यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच रोकना पड़ा, जिसमें मेजबान टीम ने 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट पर 104 रन बना लिए थे। बारिश की बाधा के दौरान डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान केन विलियमसन ने खाता नहीं खोला था। न्यूजीलैंड ने फिन एलेन (57 रन) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। डकवर्थ लुईस पद्धति के हिसाब से न्यूजीलैंड की टीम 50 रन से आगे चल रही है लेकिन मैच को पूरा करने के लिये कम से कम 20 ओवर खेले जाने चाहिए। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारतीय पारी 219 रन पर सिमट गयी थी। न्यूजीलैंड की टीम हैमिल्टन में शुरूआती वनडे में सात विकेट की जीत से श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाये है। हैमिल्टन में ही दूसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया था। 

10:56 AM : भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 220 का टारगेट
टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 219 रन बनाए हैं। वॉशिंगटन सुंदर (51) और उमरान मलिक (0) नाबाद लौटे। भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में 220 का टारगेट दिया है। टीम इंडिया को अगर सीरीज में बराबरी करनी है तो न्यूजीलैंड को इस लक्ष्य से पहले ही रोकना होगा।

10:35 AM : वाशिंगटन सुंदर का कमाल
टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 46 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बना लिए हैं। अभी वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह क्रीज पर हैं। यजुवेंद्र चहल 22 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। उससे पहले दीपक चाहर ने 12 और दीपक हुड्‌डा ने 12 रन का योगदान दिया।

 

फिर फेल हुए ऋषभ पंत
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर फेल साबित हुए हैं।  तीसरे वनडे में ऋषभ सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
टीम इंडिया : शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड : फिन एलेन, डेवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन, डिरेल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन।

ये भी पढ़ें :  अपनी बायोपिक में इस एक्टर को देखना चाहते हैं सूर्य कुमार, विराट कोहली को लेकर किया खुलासा

संबंधित समाचार