अयोध्या: पीएम ई-विद्या कार्यक्रम में राज्य स्तर पर चयनित हुए अयोध्या के दो शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यक्रम से पूरे प्रदेश के लगभग दो करोड़ बच्चे लाभान्वित होंगे

अमृत विचार, अयोध्या। पीएम ई -विद्या कार्यक्रम के अन्तर्गत अयोध्या के बेसिक शिक्षा विभाग को बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। विभाग के दो शिक्षकों का चयन राज्य स्तर पर हुआ है।

इन दोनों शिक्षकों डॉ अंबिकेश त्रिपाठी और सदक ए हुसैन को पीएम ई विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत वन क्लास वन चैनल डीटीएच दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले वीडियो कंटेंट को डिजाइन करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा चयनित किया गया है। इस कार्यक्रम से पूरे प्रदेश के लगभग दो करोड़ बच्चे लाभान्वित होंगे। पीएम विद्या कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों का प्रशिक्षण उद्यमिता विकास संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ में हो चुका है। 

ये भी पढ़ें -हरदोई: दिनदहाड़े तीन लाख की लूट से मचा हड़कंप, मौके पर खुद पहुंचे एसपी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने इस कार्यक्रम में चयनित होने पर सदक और अंबिकेश को बधाई दी है। बता दें कि डा अंबिकेश त्रिपाठी द्वारा जनपद के सभी विद्यालयों में कैसे सभी बच्चे निपुण बने इसके लिए  प्रयास किया जा रहा है। वहीं सदक ए हुसैन द्वारा लगातार दिव्यांग बच्चे कैसे सीखे, कैसे निपुण बने उसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद में भारतीय संकेत भाषा में समावेशी ई कंटेंट बनाने का काम अनवरत किया जा रहा है।

संबंधित समाचार