पीलीभीत: शादी से दो दिन पहले प्रेमी-प्रेमिका ने जीवनलीला की समाप्त, जानिए क्या है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। न्यूरिया थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को लड़के की लगुन चढ़नी थी। अन्य जगह रिश्ता होने से प्रेमी-प्रेमिका नाराज चल रहे थे। इस बात से क्षुब्ध प्रेमी प्रेमिका ने जान दे दी। मौत के बाद से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: एक ही परिवार के तीन लोगों के शव संदिग्ध हालत में मिले, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस 

क्या है मामला?
जिला पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के सैंजना गांव निवासी 21 वर्षीय एक युवक का उसी गांव की निवासिनी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही युवक के परिजनों ने कहीं रिश्ता तय कर दिया था। गुरुवार को युवक की लगुन चढ़नी थी। शुक्रवार को युवक की बारात जानी थी। इससे पहले ही युवती के ताऊ के घर में दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत के बाद से गांव छावनी में तब्दील हो गया। एसपी दिनेश कुमार पी समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को भेजा जेल, परिवार के मन में कई सवाल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Shahjahanpur News : बरेली के कांवड़ियों का शाहजहांपुर में एक्सीडेंट, एक की मौत-तीन घायल
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संदेश : युद्ध और अस्थिरता के बीच भी सबसे तेज बढ़ रहा भारत, डिजिटल क्रांति से बदली तस्वीर
Bareilly News : बरेली में अफसरों ने तिरंगा यात्रा के जरिये शहरवासियों में भरा स्वतंत्रता दिवस का जोश 
Barabanki News : CM योगी के हमशक्ल ‘योगी सेवक’ की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, ट्रैक्टर-बाइक के साथ उमड़ा हुजूम; सियासत भी गरमाई
Gonda News : 1947 के दर्द को किया याद, गोंडा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकला मौन जुलूस; शहीदों को नमन