रुद्रपुर: आखिर घर से 15 हजार ₹ लेकर कहां गई किशोरी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने सौंपी तहरीर में बताया कि 29 नवंबर की सुबह वह कहीं गई हुई थी। घर में उसकी 17 साल की पुत्री ही थी। इस बीच वह बिना बताए घर से गायब हो गई। दोपहर में जब वह घर पहुंची तो पुत्री गायब थी। इस पर उसने पुत्री की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।

महिला ने बताया कि उसकी पुत्री अपने साथ घर से 15 हजार की नकदी भी ले गई है। पीड़िता ने पुलिस से पुत्री की बरामदगी की मांग की है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। 

संबंधित समाचार