बरेली: लेडी डॉन ने जमीनी विवाद में पुलिस के सामने लहराया तमंचा, वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। तमंचे के साथ एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बरेली के विशारतगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में पुलिस के सामने ही महिला बेखौफ होकर हाथ में तमंचा पकड़े खड़ी हुई है। किसी जमीनी विवाद का ये वीडियो बताया जा रहा है।
यह वीडियो बरेली के विशारतगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में पुलिस के सामने ही महिला बेखौफ होकर हाथ में तमंचा पकड़े खड़ी हुई है। किसी जमीनी विवाद का ये वीडियो बताया जा रहा है। pic.twitter.com/rHyyfVnkpw
— Amrit Vichar (@AmritVichar) December 1, 2022
वहीं इस वीडियो पर पुलिक ट्विटर जानकारी दी है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
संदर्भित प्रकरण के सम्बन्ध मे थाना विशारतगंज पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर महिला को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
— Bareilly Police (@bareillypolice) December 1, 2022
