बांदा: हॉस्पिटल गेट पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, ई रिक्शा से पहुंची अस्पताल    

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अमृत विचार,बांदा। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला जिला अस्पताल में दाखिल नहीं हो पाई और उसने गेट पर ही ई-रिक्शे में बच्चे को जन्म दे दिया। तीमारदारों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पर्दा करके सुरक्षित प्रसव कराया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जच्चा-बच्चा की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

गिरवां थाना क्षेत्र के स्योंढ़ा गांव निवासी शर्मिला (30) पत्नी प्रदीप अपनी जेठानी के घर अतर्रा चुंगी चौकी आई थी। घर वाले उसे लेकर ई-रिक्शा से अस्पताल आए। अस्पताल गेट पर ही प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने ई-रिक्शे में बच्चे को जन्म दे दिया। तीमारदारों की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पर्दा करके सुरक्षित प्रसव कराया और जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया। शर्मिला की जेठानी का कहना था कि दर्द अधिक होने के कारण एंबुलेंस बुलाने का मौका नहीं मिला। उसे ई-रिक्शा से ही अस्पताल लाया जा रहा था। वहां अस्पताल गेट पर बच्चे को जन्म दे दिया।

ये भी पढ़ें - मेरठ: जेल से पैरोल पर छूटे 10 बंदियों का नहीं कोई सुराग, अवधि हुई पूरी, अब चलेगा सर्च अभियान

 

संबंधित समाचार