रविंद्र पाठक हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, जौनपुर । रवींद्र पाठक का अपहरण करके उनका कत्ल करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।मुठभेड़ के दरम्यान दोनों तरफ से चली गोली में दो बदमाश घायल हो गए है। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयोग की गई चार पहिया वाहन, और दो तमंचा बरामद हुआ है।

मालूम हो कि बरसठी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निवासी रवींद्र पाठक को  बीते 29 अक्टूबर की रात अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था । पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। खुलासा में देरी होने से गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया था ।इस मामले को लेकर समाजसेवी जज सिंह अन्ना डीएम कार्यालय के सामने अमरण अनशन शुरू कर दिया था।

अनशन के 5 वे दिन उनकी हालत खराब होने पर एडीएम ने जल्द इस कांड का पर्दाफाश करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। उधर पुलिस लगातार अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी थी। बीते एक दिसम्बर की रात आठ बजे इस मामले में अनिल कुमार मौर्या निवासी गोपालपुर , सुरेंद्र यादव निवासी भोगीपुर थाना मीरगंज को गिरफ्तार करके उनके निशानदेही पर मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मनगवां गांव से रवींद्रनाथ पाठक के शव की खोपड़ी और अस्थियां बरामद करके जेल भेज दिया था।

दूसरे दिन रात को पुलिस ने इसी मामले के आरोपी को थाना बरसठी व थाना मड़ियाहूँ पुलिस के साथ हुयी मुठभेड़ में अपहरण कर हत्या करने वाले अपराधी प्रशान्त कुमार मौर्या उर्फ सूरज मौर्या व राममूरत उर्फ करिया को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गयी जाइलो कार, दो मोबाइल, 02 तमन्चा 315 बोर    कारतूस  बरामद किया है।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर : अधिवक्ता दिवस पर बाबू बीडी सिंह समेत 10 लोग सम्मानित

टॉप न्यूज

हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप का सहयोगियों पर हमला, ब्रिटेन-जर्मनी-जापान ने कहा- हम नहीं भेजेंगे जहाज
काशी के ज्योतिष पीठ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के भव्य स्वागत की तैयारी, 19 मार्च को होगा सनातनी पंचांग का विमोचन
Bareilly: सीएम छह हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास,  नाइट स्टे भी है मुमकिन
PMAY 2.0 के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री का सीधा संवाद; मुस्कुराते हुए कहा, फोन चेक कर लीजिए, पैसा आ गया होगा 
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुशासन के नए आयाम: आपदा प्रबंधन से नीति मूल्यांकन में एआई की बड़ी भूमिका, जानें क्या बोले विशेषज्ञ