मथुरा: कड़ा संघर्ष भी नहीं बचा पाया किशोरी की जान

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मथुरा, अमृत विचार। महावन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम खेत में अनुसूचित जाति की नाबालिग किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल  गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी के साथ खेत  पर शौच को गई उसकी छोटी बहन पुलिस को वारदात के बताते समय कांपती रही। एसएसपी के निर्देश पर फॉरेसिंक टीम  ने वारदात स्थल का निरीक्षण कर सैंपल लिए हैं। साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- मथुरा: खेत में मिला नाबालिग किशोरी का शव, परिजनों का आरोप-दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

शुक्रवार को 14 वर्षीय किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ शौच को गई थी। पहले से घात लगाकर बैठे गांव के दो युवकों ने उसे दबोच लिया। किशोरी ने उनसे बचने के लिए  कड़ा संघर्ष किया, लेकिन वह काम नहीं आया। बड़ी बहन के साथ वारदात होती देख छोटी ने भी उसका साथ दिया। दोनों का संघर्ष काम न आया तो छोटी बहन शोर करते हुए घर की ओर भागी।

शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए  और मौके से भागते गांव के ही योगेंद्र सिंह और देशराज को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। छोटी बहन के साथ परिजन  मौके पर पहुंचे तो किशोरी का शव पड़ा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिजन के अनुसार मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसके गुप्तांग से भी खून आ रहा था। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उनकी लाड़ली की  हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि किशोरी ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी।

इस साल काफी कहने के बाद भी  उसने स्कूल में प्रवेश नहीं लिया था। शनिवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर वारदात स्थल पर फॉरेसिंक टीम पहुंची। वारदात  स्थल पर खेत में गेहूं की छोटी-छोटी पौध है। संघर्ष के कारण पौधे टूट गए हैं। 

वारदात स्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य  जुटाए हैं। पुलिस ने मृतका की 10 वर्षीय छोटी बहन से पूछताछ की तो वह कांपने लगी। कांपते कांपते उसने बताया कि दोनों युवकों ने जब उसकी बड़ी बडी बहन को पकड़ा तो दोनों ने मिलकर बचाव किया। काफी संघर्ष हुआ, लेकिन युवकों के आगे दोनों कमजोर पड़ गई। यह देख वह मदद के लिए शोर मचाते हुए घर की ओर भागी। वारदात के कई घंटे बाद भी उसके चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा था। बहन का शव देख वह बिलखने लगी। 

अनुसूचित जाति के ही हैं आरोपी युवक
मथुरा। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी योगेंद्र सिंह हाथरस के सासनी के पास सींग गांव का रहने वाला है। महावन में वह अपने जीजा के पास दो साल से रह रहा है। वहीं देशराज महावन का ही रहने वाला है। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं। दोनों आरोपियों की उम्र 22 वर्ष के करीब है। दोनों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

आरोपी दोनों युवक भी अनुसूचित जाति के ही हैं। पुलिस आरोपियों के साथ ही ग्रामीणों से भी उनके चरित्र के संबंध में जानकारी कर रही है। पुलिस यह जानना चाह रही है कि वारदात से पहले भी आरोपियों ने युवती को परेशान तो नहीं किया था। 

लाड़ों की याद में नहीं रुक रहे मां के आंसू
मथुरा। मृतका चार भाई और दो बहन थीं। किशोरी अपने परिवार में सबसे बड़ी थी। सबसे बड़ी होने के कारण पूरे परिवार  की लाड़ली थी। उसकी हत्या की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की मां का तो बार-बार अपनी लाड़ो को  याद करके रोने लगती है और बेहोश हो जाती है। एसपी देहात त्रिगुण सिंह विसेन ने बताया कि वारदात से संबंधित हर  पहलू की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- मथुरा: बिहारी ने आखिरकार दोबारा बुला ही लिया- शैलेश कुमार पांडेय

 

संबंधित समाचार