रुद्रपुर: मकान स्वामी पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रम्पुरा बस्ती में एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर मकान बेचने का दबाव बनाने और घेराबंदी कर पति पर जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रम्पुरा वार्ड-आठ निवासी संतोष ने बताया कि उसका वार्ड में ही दूसरा मकान भी है। आरोप है कि घर के सामने रहने वाले कांति व किशन आए दिन उसके पति सुनील कुमार के साथ गाली-गलौज करते हैं। बताया कि शनिवार को उसका पति सुनील मकान का किराया लेने गए तो पहले से ही घात लगाए बैठे दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति पर धारदार और लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोप था कि नीचे पड़े पति पर ईंट मारकर गंभीर चोटें पहुंचाई गई। हमलावर बार-बार मकान बेचने का दबाव बना रहे थे। यदि मकान नहीं बेचा तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने काति व किशन सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार