Video: बुर्के में रहने दो...बुर्का न उठाओ....बुर्का जो उठ गया तो हंसी छूट जाएगी!

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Viral Video: इन दिनों सहालग का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल हैं। इन्हीं में से एक वीडियो काफी वायरल है। इस वीडियो को ही देखिए जहां एक दोस्त बुर्का पहनकर दूल्हे से गले मिलता है ताकि उसकी होने वाली पत्नी को उस पर शक हो, लेकिन अंत में जो कुछ होता है वो मजेदार था।

ये भी पढे़ं- पैसा ही पैसा होगा! 16,800,000,000 रुपए में सऊदी क्लब से जुड़ेंगे Cristiano Ronaldo

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बुर्का पहने दूल्हे के करीब आता है और उससे गले मिलना शुरू कर देता है। वीडियो देखकर समझ में आता है कि ये कोई महिला नहीं, बल्कि दूल्हे राजा का दोस्त है। जो दुल्हन के सामने मजाक कर रहा है। लेकिन, अंत में वह जब पर्दा उठाता है तो दुल्हन की हंसी छूट जाती है और वहं मौजूद सभी लोग जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसना शुरू कर देते हैं।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, सच में भाई दोस्ती हो तो ऐसी..वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, दूल्हे ने भी इसकी शादी में ऐसा ही मजाक किया होगा इसलिए बंदा बदला ले रहा है। इसके साथ कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए।

ये भी पढे़ं- Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी में पहली बार अंपायरिंग करेंगी ये तीन महिलाएं, जानिए इनके बारे में

 

 

संबंधित समाचार