काशीपुर: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत ससुरालियों पर केस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने दहेज के खातिर पति व ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला हेल्पलाइन के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरोहा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिसंबर 2021 को उसका विवाह जतिन शर्मा के साथ हुआ था।

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति व ससुराल वाले उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने लगे। महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक मार्च 2022 को उसके पति व ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत महिला ने महिला हेल्प लाइन में की है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार