बरेली: इलेक्ट्रिशियन को अज्ञान वाहन ने मारी टक्कर, एक हफ्ते बाद इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली,अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल इलेक्ट्रिशियन की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सियारों के झुंड ने महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

क्या है मामला ?
थाना भोजीपुरा के मियांपुर निवासी जयपाल (30) एक फार्म हाउस पर इलेक्ट्रिशियन के पद पर काम करता था। बीती 30 नवंबर को रात को काम कर वह घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड हुआ फुल, 25 बच्चे भर्ती

 

 

संबंधित समाचार