भीमताल: डायट भीमताल में स्काउट गाइड का सात दिवसीय बेसिक कोर्स शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट भीमताल में प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन कोर्स शुरू हो गया है। बतौर मुख्य अतिथि डायट भीमताल के प्रभारी प्राचार्य अतुल जोशी ने बुधवार को शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रशिक्षु अध्यापकों से स्काउट गाइड की बारीकियों को सीखने का आह्वान किया। जिससे कि आने वाले समय में विद्यार्थियों व समाज को लाभ मिल सके। 

बेसिक कोर्स के पहले दिन ध्वज शिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा, स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत आदि की जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण में 27 स्काउट मास्टर एवं 20 गाइड कैप्टन द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बेसिक गाइड कैप्टन कोर्स की लीडर ऑफ द कोर्स के रूप में दीपा पांडे एवं बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स के एलओसी के रूप में गौरी शंकर जोशी तथा प्रशिक्षक के रूप में देवेंद्र कुमार, मनोज भंडारी, अनुराधा पांडे आदि सहित स्थानीय संयोजक के रूप में वरिष्ठ प्रवक्ता संजीव पांडे, डा. विमल थपलियाल, डा.संजय गुरुरानी, डा.ज्योतिर्मय मिश्र आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है। 

संबंधित समाचार