सितारगंज: हज यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम की मांग
सितारगंज, अमृत विचार। उत्तराखंड के हज यात्रियों को वर्ष 2023 में राज्य व सऊदी अरब के मक्का-मदीना में बेहतर सुविधाये दिये जाने की मांग को लेकर राज्य कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद हज कमेटी आफ इंडिया के चेयरमैन एपी अब्दुल्ला कुट्टी से दिल्ली में मिले। उन्होंने राज्य के हज यात्रियों से जुड़ी समस्याओं से भी चेयरमैन को अवगत कराते हुए समाधान पर जोर दिया।
हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने नई दिल्ली में हज कमेटी आफ इंडिया के चेयरमैन एपी अबदुल्ला कुट्टी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य व सऊदी अरब के मक्का-मदीना में जाने वाले यात्रियों को और अधिक बेहतर इतंजाम उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इस बार हज यात्रियों का कोटा बढ़ाया जाए। इसके साथ ही वर्ष 2023 में हज यात्रा का खर्च कम किया जाए। हज यात्रियों की आयु सीमा को भी समाप्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने हज कमेटी आफ इंडिया के चेयरमैन को अवगत कराया कि वर्ष 2022 में हज कमेटी आफ इंडिया मुम्बई ने जो सूटकेस उपलब्ध कराये थे, उसको समाप्त किया जाए।
