गौतम बुद्ध नगर: दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चियों के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामले आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिसरख पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में आठ साल की बच्ची से गत रात 62 वर्षीय जुगराज नामक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 

उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

वहीं नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र के एक गांव में भी चार साल की एक बच्ची से पड़ोस में ही रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा गत रात दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नोएडा फेस-2 थाना के प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम बालेश्वर शर्मा (50 वर्ष) है। उन्होंने बताया कि बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें:-अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार