मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान जनता की जिंदगी बदलने का अभियान: शिवराज

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

सीधी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है। चौहान आज यहां इस अभियान के अंतर्गत स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है।

ये भी पढ़ें - क्या चिरायु योजना के लागू होने के बाद अंत्योदय परिवारों को मिलेगी यूरोप, अमेरिका जैसी कैशलेस चिकित्सा सुविधा ?

जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सरकार ने तय किया कि कर्मचारी और अधिकारी हर पंचायत में जाकर आवेदन लेकर समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें ये बताते हुए प्रसन्नता है कि रीवा संभाग में 7 लाख 59 हजार 778 आवेदन आए थे, उनमें से 7 लाख 2 हजार 845 के नाम अलग-अलग योजनाओं में जोड़ दिए गए हैं और आज उनको स्वीकृति पत्र दिए जा रहे हैं।

जनता के हाथ में सीधे स्वीकृति पत्र आये और योजना का लाभ मिल जाये, यही मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान है, ताकि जनता को परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें - अमित शाह त्रिपुरा में चुनावी तैयारियों पर करेंगे चर्चा 

संबंधित समाचार