दिल्ली के अस्पताल में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के जीके-1 स्थित एक अस्पताल में शनिवार सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह नौ बजकर सात मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आग अस्पताल के कार्यालय और भूमिगत तल में लगी और इस पर सुबह 9.50 बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना में घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 सदस्य जिंदा जले 

संबंधित समाचार