हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप, तिब्बत सीमा के गांवों में भी झटके  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के साथ-साथ भारत-तिब्बत अंतरराष्ट्रीय सीमा के गांवों में बीती रात 3.40 तीव्रता का भूकंप आया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक रात करीब 10 बजकर 2 मिनट पर तीन से चार झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर गहराई पर किन्नौर का नाको था।

भूकंप के झटके नाको के अलावा चीन सीमा से सटे चांगो, समदो, पूह, खाब, रिकांग पियो में भी महसूस किए गए। चंद सेकेंड तक आए भूकंप के झटकों ने लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

यह भी पढ़ें : FICCI के 95वें वार्षिक सम्मलेन में राजनाथ सिंह ने बताई PM मोदी के 'पंच प्रण' की बात, देखिए क्या कहा

संबंधित समाचार