अयोध्या के शिवम को मुख्यमंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नवचयनित 1395 प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद अयोध्या से शिवम सिंह को मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए चयनित किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। 

शिवम सिंह भाजपा के मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह के पुत्र हैं। इससे पहले भी उनका चयन टीजीटी में हो गया था। वर्तमान में वह गोरखपुर में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। शिवम सिंह को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रवक्ता पद का नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री से मिलने की जानकारी  पर भाजपाइयों व क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें:-पोंजी स्कीम का झांसा : पुरोहित परिवार से ठगे 17 लाख

संबंधित समाचार