चौथी बार पिटी कानपुर कमिश्नरेट पुलिस, चमनगंज में अपराधी के गुर्गे ने सिपाही को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी बैकफुट में आए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में एक बार फिटी पुलिस पिटी है।

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर पिटी है। चमनगंज में अपराधी के गुर्गे ने सिपाही की पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी बैकफुट में आए है।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर कमिश्नरेट का गठन होने के बाद अक्सर पुलिस सुर्खियों में आ रही है। बीते दिनों महिला थाने के पास एक अधिवक्ता ने टीएसआई की पिटाई कर दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज तो हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह चकेरी में शादी समारोह में झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस पर दबंगों ने हमला कर दिया।

हमले में उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए थे। इसी तरह रायपुरवा में भी लोडर चालक ने जीटी रोड के पास दरोगा की घेरकर जमकर पिटाई कर दी थी। इन तीनों के घटनाओं के बाद चमनगंज की घटना ने पुलिस-प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। चमनगंज का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि पुलिस का अपराधियों के बीच किसी भी तरह का खौफ नहीं रहा है। वीडियो में कुछ दबंग युवक सिपाही को गाली-गलौज कर गाल दबाकर धमकी देते हुए नजर आ रहे है। सिपाही इतना डरा हुआ है कि वह इतना सब होने के बाद भी वह कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी चमनगंज की घटना में एक भी आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं कर पाई है। वायरल वीडियो की पहचान चमनगंज थाना क्षेत्र के एक आरोपी की पहचान हिस्ट्रीशीटर सबलू के गुर्गे सैम के रूप में हुई है। पुलिस सैम के गुर्गे के आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

संबंधित समाचार