काशीपुर: आज से 6 जनवरी तक रामनगर-मुरादाबाद के बीच रहेगी ट्रेन बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। नवीनीकरण कार्य के चलते रामनगर-मुरादाबाद के बीच चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त रहेगी। इस दौरान रामनगर से काशीपुर आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से काशीपुर-रामनगर स्टेशनों के मध्य रेल पथ का नवीनीकरण कार्य के लिए ब्लॉक दिया जाएगा। जिससे गाड़ियों का संचलन सुगमता एवं संरक्षित तरीके से किया जा सके।

उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर से 6 जनवरी 2023 तक ट्रेन संख्या 05365 मुरादाबाद-रामनगर विशेष गाड़ी का संचालन मुरादाबाद से काशीपुर के बीच किया जाएगा, जबकि यह गाड़ी काशीपुर-रामनगर के मध्य निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 05368 रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी का संचालन काशीपुर-मुरादाबाद स्टेशनों के बीच किया जाएगा, जबकि यह रामनगर-काशीपुर के मध्य निरस्त रहेगी। 

संबंधित समाचार