ब्रिटेन के merseyside में Pub में गोलीबारी, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन के मर्सीसाइड प्रांत में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अज्ञात व्यक्ति ने एक पब में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी जिसमें महिला की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मर्सीसाइड पुलिस ने एक बयान में कहा कि वालेसी गांव में एक महिला की मौत के बाद हमने हत्या की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार को मघ्यरात्रि वालेसी गांव जिले में हुई। बयान में कहा गया कि एक युवती को गोली लगने बाद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि कई अन्य लोगों को चोटें आई हैं और तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- Year Ender 2022 : Queen Elizabeth II के निधन से लेकर Rishi Sunak के पीएम बनने तक... जानिए ब्रिटेन की ऐतिहासिक घटनाएं

संबंधित समाचार