रिश्तों का कत्ल : पेंशन को लेकर हुआ विवाद, पोते ने दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, पिता पर जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के निगोहां थानाक्षेत्र अन्तर्गत करनपुर गांव में बीती रात पेंशन के विवाद में एक शख्स ने अपनी दादी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत की नींद सुला दिया। इस विवाद ने युवक ने अपने पिता पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

इस वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी घटनास्थल से भाग निकला। मौके पर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

निगोहां थानाक्षेत्र अन्तर्गत करनपुर निवासिनी शीतला देवी (68) पेंशनभोगी थी। वह इस पेंशन से अपना जीवन यापन करती थी। बीती रात पेंशन की मांग को लेकर पोते से उनका विवाद हो गया। इसके बाद पोते ने अपनी दादी की हत्या कर पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।

पकड़े जाने के भय से हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । जबकि घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें:-आय से अधिक संपत्ति : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गायत्री प्रजपति पर आरोप तय

संबंधित समाचार