संभल: निकाय चुनाव में हार से डर रही है भाजपा- सांसद बर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि निकाय चुनाव अभी हो जाए तो लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा व आरएसएस के कारनामे सामने आ जाएंगे। सरकार हार के डर से चुनाव टाल रही है।

पत्रकारों से बातचीत में सांसद बर्क ने कहा कि सरकार चाहे कोई भी हो, लेकिन चुनाव समय पर ही कराए जाने चाहिए। आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के बयान पर डॉ. बर्क ने कहा कि सरकार को इस बात का डर है कि अगर नतीजे खिलाफ गए तो 2024 से पहले ही हार घोषित हो जाएगी।

अभी चुनाव हो जाए तो भाजपा को समझ में आ जाएगा कि वह कहां खड़ी है। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के द्वारा हिंदुओ को हथियार रखने और चाकुओं पर धार लगाने वाले बयान पर डॉ. बर्क ने कहा कि इस तरह के नफरत फैलाने वाले बयान देश के लिए अच्छे नहीं है। प्रज्ञा ठाकुर को इस तरह के बयान से हालात बिगाड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- संभल: वर्क आर्डर पर बनवा दिया वेयर हाउस, 60 लाख का भुगतान फंसा

संबंधित समाचार