काशीपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
काशीपुर, अमृत विचार। पड़ोस में पढ़ाई करने की बात कहकर घर से निकली एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बीती 27 दिसंबर की शाम पड़ोस में पढ़ाई करने की बात कहकर घर से निकली थी, जो देर रात तक घर वापस नहीं आई। संभावित स्थानों पर उसकी तलाश के बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
