ब्राजील में Pele के सम्मान में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक, राष्ट्रपति Jair Bolsonaro ने की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारतीय फुटबॉल ने पेले के निधन पर सात दिन के शोक की घोषणा

 ब्यूनस आयर्स।  ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने तीन बार के विश्व फुटबॉल चैंपियन रहे पेले के सम्मान में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सीएनएन ब्रासिल रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का गुरुवार देर रात 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ​​​​​ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। पेले कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुनिया में फुटबॉल के बेताज बादशाह या फिर फुटबॉल के जादूगर कोलन कैंसर से पीड़ित थे और उनके शरीर के अधिकतर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इससे पहले दिन में  बोलसोनारो ने पेले के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

ये भी पढ़ें : Pele Passed Away: 'Rest in peace.', पेले के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, पढ़ें किसने क्या कहा?

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि फुटबॉल के इस महान खिलाड़ी ने दुनिया में ब्राजील को नयी ऊंचाई पर पहुंचाकर नाम रोशन किया है। बोल्सोनारो ने ट्वीट किया, पेले ने हमेशा फुटबॉल को एक कला और अपने आनंद के तौर पर देखा है। गौरतलब है कि सितंबर 2021 में पेले को कोलन ट्यूमर का पता चला था। इस वर्ष में उन्हें तीन ट्यूमर और मूत्राश्य में संक्रमण होने पर इलाज के लिए दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

ये भी पढ़ें : Pele Records : 95 गोल, तीन वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी Pele...जानें फुटबॉल के 'ब्लैक पर्ल' की कहानी

पेले को 30 नवंबर को दिल से संबंधित परेशानी सहित शरीर में सूजन आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बाद में यह बताया गया कि पेले को कीमोथेरेपी दी गयी जिसका कोई संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आया। पेले इससे पहले भी कई बार चेकअप कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। पिछले दिनों कतर में फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही पेले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया था। 

भारतीय फुटबॉल ने पेले के निधन पर सात दिन के शोक की घोषणा
 की नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने ब्राज़ील के महान फुटबॉलर और तीन बार के विश्व चैंपियन पेले के निधन पर उनके जीवन और उपलब्धियों को याद करने के लिये शुक्रवार को सात-दिवसीय शोक की घोषणा की। एआईएफएफ के महासचिव डॉ शाजी प्रभाकरन ने कहा,  हम फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले के निधन से बेहद दुखी हैं। हम उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिये सात दिन का शोक मनाएंगे। इस दौरान एआईएफएफ का ध्वज आधा झुका रहेगा।  फुटबॉल की दुनिया के बेताज बादशाह पेले के भारत के साथ पुराने संबंध रहे हैं। वह सबसे पहली बार 1977 में भारत आये थे जब उनके क्लब कॉसमॉस ने कोलकाता में मोहन बागान एफसी के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था। उन्होंने आखिरी बार 2018 में भारत का सफर किया था। डॉ प्रभाकरन ने कहा,  यह भारत के लिए सम्मान की बात है कि पेले कई बार यहां आये हैं। हम इन यात्राओं के लिये उनके आभारी हैं। वह हमेशा से चाहते थे कि भारतीय फुटबॉल का विकास हो और इसका भविष्य उज्जवल हो। इस खेल में उनकी तरह कोई भी युवा खिलाड़ियों को प्रेरित नहीं कर सका। 

ये भी पढ़ें : Pele Records : 17 साल की उम्र में जिताया था वर्ल्ड कप, ये हैं पेले के पांच सबसे यादगार गोल

संबंधित समाचार