रुद्रपुर: चोरों ने कंप्यूटर की दुकान से चार लैपटॉप चुराए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर में चोरों का आंतक बढ़ता जा रहा है। वाहन चोरी के साथ-साथ घरों में चोरी की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। सिविल लाइन में एक कंप्यूटर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने महंगे चार लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।  

जानकारी के अनुसार ग्राम महेशपुर खानपुर गदरपुर निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि उसकी सरदार जी कंप्यूटर नाम से एक दुकान सिविल लाइन जनता इंटर कॉलेज के समीप है। बताया कि 29 दिसंबर की शाम को वह रोजमर्रा की भांति दुकान बंद की थी अगले दिन दुकान पर आकर देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है। जब पड़ताल की, तो दुकान में अंदर रखे महंगे चार लैपटॉप और कीमती पार्ट्स गायब थे।

सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध भी दिखाई दे रहे है। सूचना मिलने पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दुकान स्वामी गुरनाम का कहना है कि चोरी हुए लैपटॉप की कीमत तकरीबन दो से ढाई लाख के करीब है। पुलिस ने तहरीर आने के बाद चोरों की तालाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार